राज्य

बीआरओ के महानिदेशक ने राज्यपाल से की भेंट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीआरओ के महानिदेशक ने राज्यपाल से की भेंट

अक्तूबर 09, शिमला (हिमाचल प्रदेश): सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने आज लोक भवन, शिमला में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में बीआरओ द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं पहलों की जानकारी दी।

उन्होंने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक और प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के बावजूद सड़क संपर्क बनाए रखने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत करवाया। राज्यपाल ने प्रदेश के दूरदराज और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने में बीआरओ की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों में सीमावर्ती और दुर्गम इलाकों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए मजबूत, टिकाऊ और लचीली बुनियादी अधोसंरचना के महत्व पर बल दिया। राज्यपाल ने प्रदेश में सड़क संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बुनियादी अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आपदाओं से निपटने की तैयारियों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कैप्शन: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता(बाएं) से भेंट के दौरान बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह(दाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह की राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट हिमाचल प्रदेश की सड़क नेटवर्क के विकास पर केंद्रित थी। यह विषय सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण सड़क बुनियादी ढांचे पर प्रकाश डालता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बीआरओ की गतिविधियाँ न केवल सीमा पर सड़क संपर्क बनाए रखती हैं, बल्कि आर्थिक विकास और आपातकालीन सहायता के लिए भी आवश्यक हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: बेहतर सड़क पहुँच से परिवहन लागत घटेगी, व्यापार बढ़ेगा, और आपातकालीन सेवाओं

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।