बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में 149 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, विधायक जयराम महतो को पी.एचडी की उपाधि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में 149 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, कुल 31,926 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधि, विधायक जयराम महतो को पी.एचडी की उपाधि, कुल 45 शोधार्थियों को दी गई डिग्री, एक डी.लिट् की भी उपाधि प्रदान की गई।
Short Headline: बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में 149 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, विधायक जयराम महतो को पी.एचडी की उपाधि
बीबीएमकेयू दीक्षांत समारोह, धनबाद, शरद
बीबीएमकेयू का तीसरा दीक्षांत समारोह राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल
कुल 149 विद्यार्थियों को प्रदान किए गए गोल्ड मेडल
विधायक जयराम महतो को भी दी गई पी.एचडी की डिग्री
एंकर धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कुल 149 टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान किए, वहीं कुल 31,926 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो को भी राज्यपाल ने पी.एचडी की उपाधि प्रदान की, वहीं पहली बार विश्वविद्यालय की ओर से डी.लिट् की भी डिग्री दी गई।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. धनबाद के बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। उन्होंने कुल 149 टॉपर्स के बीच गोल्ड मेडल प्रदान किए। वहीं, कुल 31,926 विद्यार्थियों के बीच डिग्रियां प्रदान कीं गईं। मौके पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों से ज्ञान एवं कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए करने का आह्वान किया।
बाइट- संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल
वीओ 02. दीक्षांत समारोह के दौरान एक विद्यार्थी को डी.लीट् और 45 विद्यार्थियों को पी.एचडी की उपाधी भी प्रदान की गई। इनमें डुमरी विधायक जयराम महतो को भी राज्यपाल ने पी.एचडी की डिग्री दी। मौके पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से उन्होंने अपना शोध कार्य पूर्ण किया है।
बाइट- जयराम महतो, विधायक, डुमरी
वीओ 03. इस दौरान उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी खासा उत्साहित दिखे और उन्होंने सफलता का श्रेय अभिभावकों और गुरुजनों को दिया। वहीं, कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बाइट: उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
बाइट- डॉ. रामकुमार सिंह, कुलपति
अंतिम वीओ: विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, शोध और शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ ही उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करने का अवसर बना।
धनबाद से शरद चंद्र की रिपोर्ट।