बीड़ में पैराग्लाइडिंग हादसे में पर्यटक की मौत, पायलट के खिलाफ मामला दर्ज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुरक्षा लॉक और हुक टूटने से हुआ हादसा, पायलट की लापरवाही की आशंका ; 228 पायलटों के डोप टेस्ट के लिए लिए सैंपल
नवंबर 12, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा 10 नवंबर को टेंडम फ्लाइट के दौरान हुआ। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा लॉक और हुक टूटने के साथ पायलट की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने पायलट विनय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस थाना बीड़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 106 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि 10 नवंबर को पुलिस थाना बीड़ में 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पैराग्लाइडिंग दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तथा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
एसपी के अनुसार यह टेंडम फ्लाइट थी, जिसमें पायलट के साथ पर्यटक ने उड़ान भरी थी। प्रारंभिक जांच में पैराग्लाइडिंग उपकरण के सुरक्षा लॉक और हुक टूटने तथा पायलट की कथित लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। एसपी ने बताया कि इस वर्ष पुलिस थाना बीड़ में किसी पायलट के खिलाफ लापरवाही के चलते मामला दर्ज होने की यह पहली घटना है।
हालांकि, इससे पहले पिछले महीने धर्मशाला के योल के समीप भी पैराग्लाइडिंग के दौरान दुर्घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने नियमानुसार जांच प्रक्रिया अपनाई थी। वर्ष 2025 में भी बीड़ में पायलटों की लापरवाही से जुड़े दो मामले सामने आए थे। पैराग्लाइडिंग में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने पिछले सप्ताह 228 पायलटों के रक्त के नमूने डोप टेस्ट के लिए लिए हैं।
इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। एसपी ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के लाइसेंस पर्यटन विभाग और जिला पर्यटन अधिकारी की ओर से जारी किए जाते हैं तथा सुरक्षा मानकों की जांच और ऑडिट भी किया जाता है। पुलिस और प्रशासन की ओर से खराब मौसम में उड़ानों पर रोक सुनिश्चित करने के लिए निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के पंजीकरण संबंधी फॉर्म भरवाने और उनका बीमा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा समय-समय पर पैराग्लाइडिंग पायलटों के साथ बैठकें कर उन्हें सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं। बीड़ में हुए इस हादसे के बाद पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था और पायलटों की जिम्मेदारी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
बाईट: कुलभूषण वर्मा, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पैराग्लाइडिंग, एक साहसिक खेल जिसमें पायलट और यात्री हवा में तैरते हैं, बीड़-बिलिंग के प्रसिद्ध स्थल पर 10 नवंबर को टेंडम उड़ान के दौरान एक दुर्घटना में एक पर्यटक की मृत्यु हो गई। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि खेल में सुरक्षा उपायों की अनदेखी कैसे घातक परिणाम ला सकती है। दुर्घटना में सुरक्षा लॉक और हुक के टूटने के साथ पायलट की लापरवाही के आरोप लगे हैं, जिससे पायलटों के डोप टेस्ट के लिए 228 सैंपल लिए गए। ऐसी घटनाएँ आम जनता को साहसिक खेलों में जोखिम प्रबंधन और नियमों के पालन
🎙️ जनता का संदेश का मत
बीड़ के सुंदर पंखों के नीचे भी सुरक्षा की अनदेखी से जीवन का मूल्य कम नहीं होता। पायलट की लापरवाही और उपकरणों की कमी ने इस त्रासदी को जन्म दिया। हमें हर साहसिक कार्य में नियमों का पालन अनिवार्य बनाना चाहिए, ताकि अनजाने में किसी का जीवन न खो जाए। इस घटना से सीखें कि जिम्मेदारी और सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है, और समाज को इस दिशा में प्रेरित करें।