मनोरंजन

'बिग बॉस 20' में एंट्री लेंगी कनिका मान, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी बिखेर चुकी हैं जलवा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'बिग बॉस 20' में एंट्री लेंगी कनिका मान, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी बिखेर चुकी हैं जलवा

बीते कुछ दिनों से अभिनेता सलमान खान के विवादित और चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन को लेकर काफी खबरें चल रही हैं.

फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर बिग बॉस के अगले सीजन में कौन-कौन नजर आएंगे? अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. हालांकि कई दिनों से संभावित नामों को लेकर चर्चा हो रही है.

अब एक्ट्रेस कनिका मान का नाम 'बिग बॉस 20' के लिए फाइनल हो चुका है.

'बिग बॉस 20' में कनिका मान की एंट्री

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने कनिका मान से 'बिग बॉस 20' के लिए संपर्क किया था और एक्ट्रेस ने इस शो के लिए हामी भर दी है.

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स में एक्ट्रेस का नाम शामिल हो गया है. इस सीजन के लिए उनका नाम सबसे बड़े नामों में से एक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में जगराते में गाने के ऋचा शर्मा को मिले थे 11 रुपये, ऐश्वर्या की फिल्म से बनाई पहचान

'खतरों के खिलाड़ी 12' की थीं फाइनलिस्ट

32 साल की कनिका मान बिग बॉस से पहले एक और रियलिटी शो में नजर आई थीं.

उन्होंने पहले मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन (2022) में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि वो ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई थीं.

अब वो फैंस के फेवरेट शो बिग बॉस में एंट्री लेंगी और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो शो में क्या कमाल करती हैं?

'नागिन 7' में निभाया था राधिका का किरदार

कनिका मान छोट

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।