'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा, पापा मनोज तिवारी के तलाक से टूटीं रीति, काजी ने फाड़ी शर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Bigg Boss 20 Latest Updates: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का लेटेस्ट एपिसोड शुक्रवार 25 सितंबर को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया, जिसमें हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिला.
जहां काजी और रीति तिवारी की लड़ाई काफी चर्चा में थी वहीं, हाल के एपिसोड में काजी और यंग के बीच तकरार इस कदर छिड़ गई कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई. काजी ने शर्ट तक फाड़ दी.
इतना ही नहीं, हाई वोल्टेज ड्रामा यहीं नहीं रुका, रीति तिवारी ने एक बार फिर से पापा मनोज तिवारी और मां रानी के तलाक को लेकर बात की.
उन्होंने खुलासा किया जब उनके माता-पिता अलग हुए तो वो 8 साल की थीं और मनोज उनकी कस्टडी चाहते थे लेकिन मिल नहीं पाई थी. चलिए बताते हैं आखिर शुक्रवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ.
आसिफ खान की कैप्टेन की दावेदारी खत्म
'बिग बॉस 20' में कैप्टेंसी का टास्क हुआ, जिसमें बिग बॉस ने घर वालों को टास्क दिया था कि वो जिस भी कंटेस्टेंट को घर का कैप्टेन नहीं बनाना चाहते हैं वो उसे रिजन बताकर रिजेक्ट कर दें.
इस दौरान बिग बॉस ने ये भी कहा कि जिसको ज्यादा रिजेक्शन मिलेंगे वो कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा.
ऐसे में आसिफ खान को ज्यादा घरवालों ने रिजेक्ट किया, जिसकी वजह से उनकी कैप्टेंसी की दावेदारी छिन जाती है.
यह भी पढ़ें: 'इसकी मां पाखंडी है...', मनोज तिवारी की Ex वाइफ और बेटी की एकम बावा ने खोली पोल
वहीं, कैप्टेंसी के अगले टास्क के लिए आम्रपाली दुबे, माही विज, कनिका मान और मैरी कॉम को चुना जाता है लेकिन गुल्लू को एक मौका कैप्टेन होने के नाते दिया जाता कि वो अपनी कैप्टेंसी को बचा सकें.
गुल्लू फिर से बने घर के कैप्टेन
कैप्टेंसी के अगले टास्क में माही-आम्र
📡 स्रोत: ABP Live Film