'बिग बॉस 20' ने तोड़े सभी सीजन के रिकॉर्ड, 60 दिन के अंदर रच दिया इतिहास, सलमान खान भी हुए गदगद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 20' ने अपने नाम एक बड़ी और खास उपलब्धि दर्ज करा ली है. बिग बॉस 20 की जब शुरुआत हुई थी तो इसे सबसे बोरिंग सीजन तक कहा गया था.
लेकिन, अब इसने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो अब तक के बिग बॉस इतिहास में कभी नहीं हुआ.
इस सीजन ने 60 दिन से भी कम वक्त में 100 करोड़ घंटे का वॉच-टाइम अपने नाम दर्ज कर लिया है.
'बिग बॉस 20' ने 60 दिन के भीतर रचा ये इतिहास
बता दें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 20 कलर्स टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आता है.
इसकी स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होती है. 6 सितंबर 2026 को शुरू हुए बिग बॉस 20 ने बड़ा धमाका कर दिया है. 60 दिन के अंदर ही इस सीजन को 100 करोड़ घंटे का वॉच-टाइम मिल गया.
ये सीजन इस आंकड़े को हासिल करने वाला सबसे तेज सीजन भी बन गया.
Salman Khan celebrates a BIG MILESTONE on the Weekend Ka Vaar set! ❤️🔥 As Bigg Boss 20 crosses a whopping 100 CRORE WATCH-TIME HOURS on JioHotstar, Salman Khan joins the celebrations! 20 years of Bigg Boss in India, and the audience's love continues to break records.
https://t.co/snKPpBfldX BBTak (@BiggBoss_Tak) November 6, 2026
सलमान खान ने कही ये बात
अपने शो की इस उपलब्धि पर सलमान खान ने भी रिएक्ट किया है.
अभिनेता ने कहा, 'बिग बॉस का असली गेम घर के अंदर ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी चलता है. जहां ऑडियंस हमेशा इससे जुड़ी रहती है.
इस मुकाम तक पहुंचना दिखाता है कि दर्शक शो से कितना प्यार और जुड़ाव रखते हैं.' उन्होंने आगे कहा कि फैंस की एक्साइटमेंट हमेशा बनी रहती है.
350 करोड़ प्लस वोटिंग
बिग बॉस 20 को लेकर एक और दिलचस्प बात ये है कि इस सीजन के
📡 स्रोत: ABP Live Film