Big Boss 20: रात में काजी तौकीर की हरकत से सहमे कंटेस्टेंट, सुबह बताई पूरी सच्चाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिग बॉस सीजन 20 के घर में इन दिनों काजी तौकीर अपने मजेदार और अजीबोगरीब अंदाज से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
हाल ही के एपिसोड में उन्होंने रात के समय ऐसा नाटक किया कि घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट डर गए. काजी तौकीर ने सभी को कैसे बनाया बेवकूफ
जब सभी घरवाले सो रहे थे, तब काजी ने ऐसा व्यवहार करना शुरू किया जैसे उन्होंने कुछ डरावना या अजीब देख लिया हो. वे काफी परेशान नजर आए और उनकी हरकतों से बाकी घरवाले भी डर गए.
काजी तौकीर की इस हरकत से अरिश्फा खान और घर के दूसरे कंटेस्टेंट भी परेशान हो गए. आखिरकार कुछ घरवाले कमरे से बाहर चले गए और काजी के शांत होने का इंतजार करने लगे.
जब घर के सदस्यों ने पूछा कि क्या वो ठीक हैं, तब उन्होंने सच बताने के बजाय नाटक जारी रखा.
ये भी पढ़ें: सुनिधि चौहान ने सिंगिंग रियलिटी शोज को बताया था स्क्रिप्टेड, अब नेहा कक्कड़ बोलीं-'अंगूर ना मिले तो खट्टे हैं'
उन्होंने ऐसा दिखावा किया जैसे उन्होंने किसी लड़की को देखा और उसने काजी को जो करने के लिए कहा उसने वो ही किया. काजी ने सभी को बताया कि उसने कहा, ‘वह चाहती थी कि मैं हंसू’.
सबको यकीन भी हो गया था कि काज़ी सच में परेशान है, लेकिन असली कहानी कोई नहीं जानता था. बाद में कैमरे के सामने बताया सच बाद में काजी ने कैमरे के सामने बताया कि वह यह सब सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए कर रहे थे.
यानी उन्हें रियलिटी में कुछ नहीं हुआ था. वह जानबूझकर ऐसी एक्टिंग कर कर रहे थे ताकि घरवालों और ऑडियंस का मनोरंजन हो सके.
काजी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपनी हंसी रोक रहे हैं और उनकी परफॉर्मेंस 'ऑस्कर लेवल' की है. उन्होंने कहा, ‘मैं इंडिया के 100 करोड़ लोगों को एंटरटेनमेंट कर रहा हूं.’ View this post on Instagram
A post shared by The Proxy (@the_proxy1122) अगली सुबह घरवालों ने काजी को बताया कि उनकी वजह से वे ठीक से सो नहीं पाए. घरवालों के मुताबिक, उनकी नींद सिर्फ करीब चार घंटे ही हो पाई.
इसके बावजूद काजी मस्तमौला अंदाज में नजर आए. वहीं काजी ने आरिश्फा से बात करते हुए दावा किया कि वे नॉर्मल इंसान नहीं है.
उन्होंने तीन दिनों में सिर्फ एक घंटे की नींद ली है, फिर भी वह काफी एनर्जेटिक हैं.
ये भी पढ़ें: 'तुम्हारे साथ जिंदगी और मजेदार', पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार काज़ी के इस अलग अंदाज की वजह से उन्हें बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल से भी की जा रही है.
यहां तक कि कुछ व्युवर्स ने उन्हें तान्या का मेल वर्जन तक कह दिया है. कौन हैं काजी तौकीर काजी तौकीर एक सिंगर हैं, जो साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल जीतकर मशहूर हुए थे. इसी शो में अरिजीत सिंह भी कंटेस्टेंट थे.
बाद में काजी ने एक्टिंग और म्यूजिक में भी काम किया. फिल्म फैंटम के मशहूर गाने अफगान जलेबी से भी जुडे हुए थे.
📡 स्रोत: NewsData.io