मनोरंजन

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बदले समीकरण, Scout की ग्रुपबाजी से बढ़ा सस्पेंस, गेम में अब आएगा ट्विस्ट?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बदले समीकरण, Scout की ग्रुपबाजी से बढ़ा सस्पेंस, गेम में अब आएगा ट्विस्ट?

Bigg Boss 20 Scout Group Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस ( Bigg Boss 20 ) में हर दिन नए रिश्ते और नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। घर के अंदर जहां कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और टकराव जारी है, वहीं दूसरी ओर दोस्ती और ग्रुप बनाने का दौर भी तेज हो गया है। 10 सितंबर के एपिसोड से जुड़े अपडेट्स में घर के बदलते माहौल की झलक देखने को मिली।

शो से जुड़े सोशल मीडिया ( Social Media ) अपडेट में Scout के ग्रुप को लेकर सवाल उठाए गए हैं। चर्चा है कि क्या घर में बनाया गया यह ग्रुप आने वाले समय में Scout के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स अपनी रणनीति और टीम मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

Tasks-Nominations में दिखेगा ग्रुपबाजी का असर शुरुआती दिनों में Scout, काजी तौकीर ( Qazi Tauqir ), लव गिल ( Love Gill ) समेत कई कंटेस्टेंट्स के बीच अलग-अलग बॉन्डिंग देखने को मिली है। माना जा रहा है कि आने वाले टास्क और नॉमिनेशन में ग्रुपबाजी का असर साफ दिखाई दे सकता है। हालिया कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी घर में जमकर बहस और मुकाबला देखने को मिला, जिसके बाद शो को पहला कप्तान मिल चुका है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 3: कैप्टेंसी टास्क के बाद पहला नॉमिनेशन, अब किस पर लटकी खतरे की तलवार?

Love Gill-Rohed Khan में बढ़ने लगी नजदीकियां वहीं दूसरी ओर लव गिल और रोहेद खान ( Rohed Khan ) की बढ़ती नजदीकियां भी चर्चा में हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि अभी इसे सिर्फ दोस्ती के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन शो में रिश्तों का बदलना आम बात है।

शो में ये जोड़ी लगा रही Entertainment का तड़का इसके अलावा गुल्लू ( Gullu ) और काजी तौकीर ( Qazi Tauqir ) की जोड़ी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। गुल्लू का मजाकिया अंदाज और काजी के साथ उनकी दोस्ती शो में एंटरटेनमेंट का नया तड़का लगा रही है। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Gullu ने Aman को बताया People Pleaser, यंग DSA को कहा चाइल्डिश

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।