Bigg Boss 20: काजी तौकीर से तुलना पर भड़के शालीन भनोट, बोले- मैं एक ही हूं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Bigg Boss 20 : ‘बिग बॉस 20’ ( Bigg Boss 20 ) के कंटेस्टेंट काजी तौकीर ( Qazi Touqeer ) की यंग डीएसए (Yung DSA) के साथ हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट शालीन भनोट ( Shalin Bhanot ) से की जाने लगी। अब शालीन ने इस तुलना पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए फैंस से उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स से कंपेयर नहीं करने की अपील की है।
एक वीडियो में शालीन ने कहा कि हर बार ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 20 ) का नया सीजन शुरू होते ही किसी न किसी वजह से उनका नाम चर्चा में आ जाता है। उन्होंने कहा, “जब भी बिग बॉस शुरू होता है, तो मैं बीच में कहां से आ जाता हूं?” शालीन (Shalin Bhanot) ने बताया कि उन्होंने ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बाद भी हर सीजन में किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ उनकी तुलना की जाती रही है।
उन्होंने कहा, “हर एक सीजन में मुझे किसी न किसी से कंपेयर करते हैं।” अभिषेक से लेकर हर्षद चोपड़ा तक का लिया नाम (Shalin Bhanot) शालीन (Shalin Bhanot) ने याद किया कि ‘बिग बॉस 17’ के दौरान अभिषेक कुमार की वजह से उनका नाम चर्चा में आया था। ‘बिग बॉस 18’ में सलमान खान ( Salman Khan ) द्वारा ईशा सिंह की टांग खिंचाई के दौरान भी उनका जिक्र हुआ।
वहीं ‘बिग बॉस 19’ में उनकी तुलना एक लड़की और बाद में हर्षद चोपड़ा से किए जाने का उन्होंने जिक्र किया। हर सीजन में न किसी के साथ जोड़ दिया जाता है अब ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की तुलना उनसे किए जाने पर शालीन ने कहा कि हर सीजन में उन्हें किसी न किसी के साथ जोड़ दिया जाता है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “ये भी शालीन है।” इसके बाद उन्होंने फैंस से तुलना बंद करने की अपील करते हुए कहा, “मैं एक ही हूं।” काजी Vs यंग डीएसए की लड़ाई के बाद शुरू हुई तुलना ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर और हर्ष विजय मचारे यानी यंग डीएसए के बीच बहस के बाद मामला काफी बढ़ गया।
दोनों की झड़प को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को ‘बिग बॉस 16’ में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और एमसी स्टेन के बीच हुई चर्चित लड़ाई याद आ गई। ये खबर भी पढ़ें : Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज की एंट्री पर एक्स हसबैंड जय भानुशाली का पोस्ट वायरल, लिखा- डॉन घर में आ चुका है 'एमसी स्टेन Vs शालीन वाला मोमेंट दोबारा' एक यूजर ने दोनों घटनाओं की तुलना करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे ‘बिग बॉस 20’ में एमसी स्टेन और शालीन की लड़ाई वाला मोमेंट दोबारा देखने को मिल रहा है।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंटेस्टेंट और सीजन अलग हैं, लेकिन बिग बॉस वाली एनर्जी वही है। ये खबर भी पढ़ें : Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में कौन-कौन पहुंचा, जानिए कौन है कितना दमदार
📡 स्रोत: NewsData.io