विदेश

Bigg Boss 20 New Promo: सलमान खान ने रीति तिवारी को लगाई फटकार, आसिफ खान से पूछा- अगर आपकी बहन के साथ ऐसा होता तो?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Bigg Boss 20 New Promo: सलमान खान ने रीति तिवारी को लगाई फटकार, आसिफ खान से पूछा- अगर आपकी बहन के साथ ऐसा होता तो?

Bigg Boss 20 New Promo: ‘बिग बॉस 20’ ( Bigg Boss 20 ) का घर इन दिनों जबरदस्त विवादों का गवाह बन रहा है। कंटेस्टेंट्स ( Bigg Boss 20 Contestants ) के बीच बढ़ते तनाव और लगातार हो रही बहस के बीच अब वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार नजर आने वाला है। शो के नए प्रोमो ( Bigg Boss 20 New Promo ) में सलमान खान ( Salman Khan ) एक बार फिर अपने गुस्से वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने रीति तिवारी को उनके रवैये के लिए जमकर फटकार लगाई, वहीं आसिफ खान से भी तीखे सवाल पूछे। शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ( Salman Khan ) का एंग्री मोड देखने के बाद घरवाले भी हैरान रह गए थे। अब वीकेंड का वार ( Bigg Boss Weekend Ka Vaar ) के नए प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

प्रोमो में सलमान खान ( Salman Khan ) रीति तिवारी (Reeti Tiwari) और उनके साथ खड़े कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान प्रोमो में सलमान खान , रीति तिवारी से उनके किए गए ‘Diss’ को लेकर सवाल करते हैं। वह साफ कहते हैं कि यह अब तक का सबसे खराब Diss था।

दरअसल, घर में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग और काजी की टीम को एक-दूसरे को Diss यानी रोस्ट करना था। इस दौरान रीति तिवारी ने रोस्ट करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। खास बात यह रही कि उनकी टीम के सदस्य उन्हें रोकने के बजाय उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। यही बात सलमान खान को नागवार गुजरी और उन्होंने वीकेंड का वार में रीति की जमकर क्लास लगाई।

‘तुम काजी से इनसिक्योर हो’ सलमान खान ने रीति से पूछा कि क्या वह काजी को लेकर इनसिक्योर हैं और उनसे जलती हैं। रीति ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि वह काजी से नहीं जलतीं, बल्कि उन्हें एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं करतीं। रीति ने अपनी सफाई में यह भी कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा, उसका इरादा गलत नहीं था।

हालांकि, सलमान उनकी इस सफाई से संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने रीति को साफ तौर पर समझाया कि किसी को रोस्ट करने के नाम पर बेइज्जती की भी एक सीमा होती है और उन्होंने वह सीमा पार कर दी। आसिफ खान से भी सलमान ने किया सवाल रीति के बाद सलमान खान के निशाने पर उनकी टीम के दूसरे सदस्य भी आए। उन्होंने सवाल किया कि जब रीति की बातें हद पार कर रही थीं, तब किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।

इसके बाद सलमान ने आसिफ खान से सीधे सवाल करते हुए कहा कि अगर यही बातें उनकी बहन के बारे में कोई और कहता, तो क्या वह तब भी चुप रहते?

सलमान का यह सवाल सुनकर माहौल और गंभीर हो जाता है। टास्क के दौरान मचा था जमकर बवाल दरअसल, बुधवार के एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को एक रोस्टिंग टास्क दिया था। इसमें माही विज और आम्रपाली की टीम के सदस्यों को बारी-बारी से एक-दूसरे को रैप के अंदाज में Diss करना था। शुरुआत में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में निशाना साधा, लेकिन रीति तिवारी की बारी आते ही मामला बिगड़ गया।

रीति ने काजी तौकीर और उदिति सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद घर में माहौल काफी गर्म हो गया और बात हाथापाई तक पहुंचती दिखाई दी। हालांकि, बाकी घरवालों ने बीच-बचाव कर मामला संभाल लिया। इसके बाद गुरुवार के एपिसोड में भी रीति अपनी बात पर कायम नजर आईं। उन्होंने खुद को गलत मानने से इनकार किया और अपने व्यवहार को सही ठहराने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 26 September: ‘एक आतंकी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है...’, पाकिस्तानी पत्रकार को एस जयशंकर का करारा जवाब ‘बिग बॉस 20’ में अब बचे हैं ये कंटेस्टेंट शो में शुरुआत में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी। रोहेद खान के बाहर होने के बाद अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह और रीति तिवारी मौजूद हैं।

अब वीकेंड का वार में सलमान खान रीति के विवादित Diss और पूरे मामले पर क्या फैसला सुनाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 26 September : आज इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकता है फायदा, पढ़ें आज का राशिफल

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।