खेल

बिहार के 30 खिलाड़ी नेशनल सवात् चैंपियनशिप में खेलेंगे:मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों के प्लेयर्स सिलेक्ट, 20 से 22 नवंबर तक पुणे में मुकाबला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिहार के 30 खिलाड़ी नेशनल सवात् चैंपियनशिप में खेलेंगे:मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों के प्लेयर्स सिलेक्ट, 20 से 22 नवंबर तक पुणे में मुकाबला

महाराष्ट्र के पुणे में 20 से 22 नवंबर 2026 तक होने वाली 9वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप में बिहार के 30 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बिहार टीम का चयन ट्रायल के जरिए किया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी के खिलाड़ी शामिल हैं। चयन ट्रायल एमपीएस इंडोर स्टेडियम स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के सेंट्रल क्लब में हुआ।

छठी बिहार राज्यस्तरीय सवात् चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं को प्राथमिकता दी गई। कुछ भार वर्ग और कैटेगरी में जगह खाली रहने पर नए खिलाड़ियों को भी ट्रायल में मौका मिला। इसके बाद 30 खिलाड़ियों को बिहार टीम के लिए चुना गया। बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी चुने गए खिलाड़ियों की जर्सी राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव और भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई.

राहुल श्रीवास्तव ने प्रायोजित की है। खिलाड़ियों के चयन पर संघ के मुख्य संरक्षक और पूर्व खेल मंत्री शिवचंद्र राम, अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष नंद कुमार और कोषाध्यक्ष सेंडाई शिल्पी सोनम समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

इनका हुआ चयन महिला वर्ग में अनुष्का अभिषेक, शालिनी कुमारी, त्विषा केजरीवाल, इशिका मेहता, दृष्टि कुमारी और उपासना आनंद को चुना गया है। पुरुष वर्ग में अली हसन, समर राज, सचिन कुमार, निखिल राज, कश्यप कौशिक, तन्मय श्रीवास्तव, मंजय कुमार, आकाश कुमार, आइज़ा सऊद, आदिल हाशमी, साहिल कुमार, लक्ष्य सिंह, आर्यन, आदित्य कुमार पासवान, उमंग कुमार, अंकित सिन्हा, प्रिंस राज, श्रेयश जायसवाल, सुबोध कुमार, रोहित कुमार प्रजापति, हिमांशु राज, निल राज कुमार, श्याम कुमार और शुभम सिंह को टीम में जगह मिली है।

चुने गए खिलाड़ी पुणे में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बिहार के 30 खिलाड़ी 20 से 22 नवंबर 2026 तक पुणे में होने वाली 9वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता भारतीय सवात् (सैन्य कला) के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के कौशल का परीक्षण करती है। बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी के खिलाड़ी ट्रायल के बाद चयनित हुए हैं। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह राज्य की खेल संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर उजागर करती है और युवाओं को प्रेरणा देती है। इससे स्थानीय स्तर पर खेल के प्रति जागरूक

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।