देश

बिहार- 34,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का PM मोदी करेंगे शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिहार- 34,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का PM मोदी करेंगे शुभारंभ

नवंबर 21, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 नवंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें कई इंफ्रा प्रोजेक्ट शामिल हैं। वहीं प्रधानमंत्री 100 ई-बसों को रवाना भी करेंगे। वैशाली में गंगा नदी पर बने छ: लेन पुल कच्ची दरगाह-बिदुपुर नीतीश सेतु के लोकार्पण के साथ तकरीबन 34,470 करोड़ रु.

की योजनाओं का शुभारंभ होगा। नीतीश सेतु के निर्माण लागत करीब 4,280 करोड़ रु. से अधिक की है। सेतु का नामकरण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर किया गया है। ये पुल 9.76 किलोमीटर लंबा है और वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड को पटना के बाहरी इलाके में स्थित कच्ची दरगाह इलाक़े को जोड़ता है।

नीतीश सेतु के संचालन के साथ ही क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स और पर्यटन गतिविधि बढ़ेंगी। दोपहर बाद प्रधानमंत्री वैशाली के राजापाकर में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे इंफ्रा निर्माण, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, सीवरेज प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री 100 ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

फाइल फोटो- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिसमें गंगा नदी पर छः लेन पुल और 100 ई-बसों का परिचालन शामिल है, एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल राज्य के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करती है, जिससे परिवहन और ऊर्जा आपूर्ति में सुधार होगा। परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। आम जनता को तेज़, सुरक्षित यात्रा, बेहतर सड़क नेटवर्क और स्वच्छ परिवहन विकल्प मिलेंगे, जो जीवन स्तर में सुधार और निवेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।