राज्य

बिहार के एक करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 1,205.91 करोड़ रुपये

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिहार के एक करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 1,205.91 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DBT के माध्यम से हस्तांतरित की पेंशन राशि, प्रत्येक लाभार्थी के खाते में भेजे गए 1,100 रुपये।

10 नवंबर , नवादा (नवादा, बिहार) : बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के एक करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,205.91 करोड़ रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की। इस दौरान प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में 1,100 रुपये भेजे गए।

इस योजना का लाभ नवादा जिले के कुल 2,52,402 पेंशनधारियों को भी मिला। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थी शामिल हैं।

इस अवसर पर नवादा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पेंशन राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रवि प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार की इस पहल से जिले के हजारों वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता मिली है। पेंशन की बढ़ी हुई राशि से लाभार्थियों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक करोड़ से अधिक पेंशनधारियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,205.91 करोड़ रुपये भेजे, जिसमें हर लाभार्थी के खाते में 1,100 रुपये जमा हुए। यह कदम राज्य के वित्तीय समावेशन और वृद्धों के लिए आर्थिक सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस बड़े पैमाने पर पेंशन वितरण से पेंशनधारियों को समय पर और सुरक्षित रूप से आय प्राप्त होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। साथ ही, यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।