देश

बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान

बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है.

मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है. इसे लेकर पीएमओ की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई है.

वैशाली में मंगलवार देर शाम 20 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से 14 की डूबकर मौत हो गई है.

पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पीएम मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत को दुखद बताया है.

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है.

पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएमओ ने बताया कि PMNRF से जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को बचा लिया गया है.

स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीम की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

The loss of lives in the boat capsizing incident in Vaishali, Bihar, is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this difficult time.

I pray for the speedy recovery of all those injured. The local administration is assisting those affected.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi

PMO India (@PMOIndia) October 13, 2026

पुलिस ने क

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।