बिहार का 1 से 6 नवंबर तक टिकट नहीं:6 नवंबर का टिकट बुकिंग विंडो खुलते ही 30 मिनट में ट्रेनों में नो-रूम हो गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →इस साल दीपावली 8 नवंबर को है। प्रवासी बिहारियों ने घर आने के लिए ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 6 नवंबर का टिकट बुकिंग विंडो खुलते ही 30 मिनट के अंदर ही दूसरे प्रदेशों से पटना आने वाली ट्रेनों में नो-रूम हो गया। एसी, इकोनॉमी और स्लीपर क्लास की सभी सीटें बुक हो गईं।
तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, गरीब रथ सहित दिल्ली से पटना आने वाली करीब 12 ट्रेनों में सीटें फुल हैं। वहीं, 1 से 5 नवंबर तक सभी ट्रेनों में स्लीपर, इकोनॉमी और एसी कोच में 50 से 250 तक वेटिंग लिस्ट है। दिल्ली से पटना के 24 हजार टिकट कटे : जानकारी के मुताबिक 6 नवंबर की यात्रा के लिए दिल्ली से पटना आने वाली प्रमुख ट्रेनों में 24 हजार से अधिक रिजर्वेशन टिकट कटे।
करीब 10 हजार वेटिंग टिकट कटे हैं। वेटिंग का भी कोटा फुल हो गया है। मुंबई, सूरत, पुणे, राजस्थान और मध्य प्रदेश से बिहार आने वाली ट्रेनों में भी ऐसे ही हालात हैं। 2025 में चली थी बिहार से 600 फेरा ट्रेन और 200 स्पेशल बस 2025 में दीपावली-छठ के दौरान रेलवे ने बिहार से 600 फेरे ट्रेन चलाई थी।
परिवहन विभाग ने 200 स्पेशल बसें चलाई थी। दिल्ली, मुंबई, सूरत, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बिहार के लिए बस-ट्रेनें थी। इस साल अबतक ऐसी कोई घोषणा रेलवे और परिवहन विभाग ने नहीं की है। इन ट्रेनों में 6 नवंबर को नो रूम : तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, विक्रमशिला, श्रमजीवी, मगध, पूर्वा एक्सप्रेस, बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट, डिब्रूगढ़ राजधानी, नॉर्थ ईस्ट, सीमांचल एक्सप्रेस, पटना एक्सप्रेस, संघमित्रा, महानंदा, अमृत भारत एक्सप्रेस।
📡 स्रोत: NewsData.io