राज्य

बिहार में सुबह धुंध, दिन में तेज धूप:4-5 दिन नहीं बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी हल्की ठंड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिहार में सुबह धुंध, दिन में तेज धूप:4-5 दिन नहीं बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी हल्की ठंड

बिहार में नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ मौसम में दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह घर से निकलने पर हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर की धूप अभी भी लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। आज सोमवार को भी प्रदेश में कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है। बह के वक्त कई इलाकों में धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी जिले में बारिश या आंधी को लेकर चेतावनी नहीं है। अधिकतम तापमान में अगले 4 से 5 दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना भी नहीं जताई गई है। सुबह की धुंध के बीच दिन में निकलेगी धूप पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

सुबह के समय वातावरण में नमी के कारण हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि, सूर्योदय के बाद इसका प्रभाव कम होने लगेगा। दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शाम के बाद पारा नीचे आने से मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक हो जाएगा। पटना में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान राजधानी पटना में भी सुबह धुंध रहने का अनुमान हैा।

इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के शहरवार पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को भी अधिकतम पारा 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जिलों में कहां कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में सुबह धुंध के बाद धूप निकलेगी। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में भी आसमान साफ रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी हिस्से के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में भी बारिश के आसार नहीं हैं।

वहीं, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में शुष्क मौसम बना रहेगा। दक्षिण-पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी आज सोमवार को बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि, इन पांच जिलों में 11 नवंबर को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी क्यों नहीं बढ़ रही ठंड?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में शुष्क परिस्थितियां बनी हुई हैं। अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। न्यूनतम तापमान भी अगले 3 से 4 दिनों तक लगभग स्थिर रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान में 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की बात कही गई है। इसका असर बिहार में ठंड की स्थिति को थोड़ा बदल सकता है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में अचानक गिरावट की संभावना नहीं है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।