देश

बिहार: वैशाली नाव हादसे में 13 की मौत, 7 लोगों को बचाया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिहार: वैशाली नाव हादसे में 13 की मौत, 7 लोगों को बचाया गया

अक्टूबर 14, नई दिल्ली: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात गंगा नदी में एक नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों को बचा लिया गया। हादसे के बाद एसडीआरएफ की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में हुई जनहानि पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।