राजनीति

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

Marking : Lead All

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।

07 अक्टूबर , पटना (पटना, बिहार) : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को दिया जाएगा। इसमें पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ केवल संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को ही मिलेगा। सरकार ने यह निर्णय मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया है।

23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान होगा। सरकार के इस फैसले से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए समय मिल सकेगा।

इस स्टोरी फोल्डर में :

फोटो

Caption : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।