बिहार विधान परिषद के नए सभापति बने डॉ. रामवचन राय
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
बिहार विधान परिषद के नए सभापति बने डॉ. रामवचन राय
डॉ. रामवचन राय बिहार विधान परिषद के नए सभापति बने। अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद उन्होंने कार्यकारी सभापति की जिम्मेदारी संभाली थी।
29 सितंबर , पटना (पटना, बिहार) : बिहार विधान परिषद को नया सभापति मिल गया है। डॉ. रामवचन राय को बिहार विधान परिषद का नया सभापति चुना गया है।
इससे एक दिन पहले, 28 सितंबर को भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह ने सभापति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद डॉ. रामवचन राय ने कार्यकारी सभापति के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।
अब डॉ. रामवचन राय को बिहार विधान परिषद का नया सभापति बनाया गया है। इससे पहले वह विधान परिषद के उपसभापति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
डॉ. रामवचन राय जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधान पार्षद हैं और लंबे समय से बिहार विधान परिषद से जुड़े हुए हैं।
इस स्टोरी फोल्डर में :
विडिओ
Caption : डॉ. रामवचन राय बिहार विधान परिषद के नए सभापति बने। अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद उन्होंने कार्यकारी सभापति की जिम्मेदारी संभाली थी।