राजनीति

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह ने बताया कि शाम 4 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.87 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

24 अक्टूबर , पटना (पटना, बिहार) : बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इनमें 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। सभी 8 सीटों के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह ने बताया कि शाम 4 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.87 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और निर्वाचन आयोग को कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

वहीं, मतगणना से पहले बैलेट बॉक्स की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। माधव कुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार बैलेट बॉक्स की निगरानी करना चाहता है, तो उसे इसकी अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी इस तरह की व्यवस्था की जाती रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।