राजनीति

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज

अक्टूबर 23, नई दिल्ली: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले इस चुनाव में 5 लाख 32 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव मैदान में कुल 150 उम्मीदवार हैं, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के साथ पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

इस चुनाव में राजनीतिक दलों के अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी अपनी ताकत आजमा रही है। पार्टी ने सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, बीजेपी चार सीटों पर और जेडीयू बाकी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

बीजेपी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव और तिरहुत स्नातक से सर्वेश कुमार को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र कुमार सिंह पार्टी के प्रत्याशी हैं।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।