बिहारशरीफ-राजगीर होकर चलेगी टाटा-बक्सर स्पेशल:त्योहारी सीजन पर रेलवे का फैसला, पूर्व मध्य रेल ने जारी किया 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 11 जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन का ऐलान किया है। इन पूजा स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से नई दिल्ली, अमृतसर, बेंगलुरु, हुब्बल्लि, सूरत (उधना), नागपुर, ऋषिकेश, कोलकाता और गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों को बिहार के विभिन्न स्टेशनों से सीधे जोड़ा गया है।
नालंदा और आसपास के यात्रियों के लिए विशेष राहत देते हुए गाड़ी संख्या 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा स्पेशल को राजगीर और बिहारशरीफ के रास्ते चलाने का फैसला लिया गया है। गाड़ी संख्या 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को टाटा से रात 08:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:30 बजे बिहारशरीफ, 07:10 बजे पटना होते हुए 09:15 बजे बक्सर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08184 बक्सर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 11:55 बजे खुलकर अपराह्न 03:40 बजे बिहारशरीफ और शाम 04:08 बजे राजगीर रुकते हुए रात 12:35 बजे टाटा पहुंचेगी। दिल्ली और पंजाब के यात्रियों के लिए दैनिक व साप्ताहिक विकल्प राजधानी दिल्ली से आने वाले प्रवासियों के लिए गाड़ी संख्या 04062/04061 आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रतिदिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), गया, नवादा और किऊल होकर चलेगी।
वहीं, पंजाब से आने वाले यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 04652/04651 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर स्पेशल सप्ताह में तीन दिन (बुधवार, शुक्रवार व रविवार) दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04640/04639 छेहरटा (अमृतसर)-मुजफ्फरपुर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को छेहरटा से और मंगलवार को मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज व बेतिया के रास्ते फेरे लगाएगी।
दक्षिण भारत से मुजफ्फरपुर और सहरसा के लिए सीधी सेवा बेंगलुरु और दक्षिण भारत के कामगारों व छात्रों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 07315/07316 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को हुब्बल्लि से तथा प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से पुणे, जबलपुर, डीडीयू और पाटलिपुत्र होकर चलेगी।
साथ ही, गाड़ी संख्या 06581/06582 यशवंतपुर (बेंगलुरु)-सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल यशवंतपुर से प्रत्येक रविवार और सहरसा से प्रत्येक बुधवार को नागपुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर व खगड़िया के रास्ते संचालित होगी। सूरत कपड़ा मंडी और नागपुर से चलेंगी ट्रेनें सूरत में रहने वाले बिहारवासियों के लिए गाड़ी संख्या 09073/09074 तथा 09071/09072 उधना-जयनगर-उधना के बीच दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
ये ट्रेनें 18 व 25 अक्टूबर को उधना से और 20 व 27 अक्टूबर को जयनगर से उज्जैन, डीडीयू, पाटलिपुत्र और दरभंगा होकर चलेंगी। मध्य भारत के लिए गाड़ी संख्या 01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को नागपुर से और शुक्रवार को समस्तीपुर से भोपाल, कानपुर, गोरखपुर व हाजीपुर होकर चलाई जाएगी।
ऋषिकेश-कोलकाता और नारंगी-गोरखपुर रूट पर भी राहत धार्मिक पर्यटन और पूर्वी राज्यों के संपर्क को सुगम बनाने के लिए गाड़ी संख्या 04312/04311 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को ऋषिकेश से और रविवार को कोलकाता से वाराणसी, डीडीयू, गया और धनबाद होकर चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05633/05634 नारंगी (गुवाहाटी)-गोरखपुर-नारंगी स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को नारंगी से और रविवार को गोरखपुर से कटिहार, खगड़िया, बरौनी व हाजीपुर के रास्ते चलेगी।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित गाड़ियों पर प्रतीक्षा सूची का दबाव कम होगा और त्योहारी सीजन में यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
📡 स्रोत: NewsData.io