राजनीति

बिजली कटौती और मेंटेनेंस की समस्या पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, खजूरी सड़क विद्युत कार्यालय का घेराव, देखें वीडियो

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026 👁️ 6 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिजली कटौती और मेंटेनेंस की समस्या पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, खजूरी सड़क विद्युत कार्यालय का घेराव, देखें वीडियो

भोपाल। क्षेत्र में बिजली कटौती और विद्युत व्यवस्था के रखरखाव से जुड़ी समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने खजूरी सड़क स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव किया। तुमड़ा उपब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर एवं युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कनिष्ठ अभियंता (JE) शुभम यादव को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस और निर्धारित कटौती के नाम पर क्षेत्र में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रखी जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत व्यवस्था में सुधार करने और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की।

युवा कांग्रेस ने क्षेत्र के सभी विद्युत वितरण ट्रांसफॉर्मरों (डीपी) पर फेंसिंग कराने तथा पूरे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती और मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो जनहित में आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बिजली कटौती और विद्युत व्यवस्था के रखरखाव की समस्याओं पर युवा कांग्रेस ने भोपाल के खजूरी सड़क विद्युत कार्यालय का घेराव किया। यह घटना दर्शाती है कि स्थानीय स्तर पर ऊर्जा समस्याएँ नागरिकों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर रही हैं। युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन से सरकार पर दबाव बढ़ता है कि वह बिजली आपूर्ति और रखरखाव को बेहतर बनाए। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम जनता को लगातार बिजली कटौती, उत्पादन में रुकावट और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।