राज्य

बिजनौर में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिजनौर में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया

बिजनौर में स्वाइन फ्लू का पहला मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। चांदपुर की रहने वाली 49 वर्षीय महिला की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि महिला दिल्ली गई थीं। वहां से लौटने के बाद उन्हें तेज बुखार, खांसी और पेट दर्द की शिकायत हुई। जांच कराने पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग महिला की स्थिति पर नजर रख रहा है और जरूरी सावधानियां बरत रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।