व्यापार

बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में व्यापारिक सुगमता के मामले में भारत को पहला स्थान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में व्यापारिक सुगमता के मामले में भारत को पहला स्थान

भारत को स्वीडिश चैंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया के नवीनतम बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में 40 से अधिक वैश्विक बाजारों में व्यापारिक सुगमता के मामले में पहला स्थान मिला है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का कारोबारी माहौल स्थिरता, विकास और कारोबार सुगमता के लिए नया मानक स्थापित कर रहा है। ग्लोबल बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में 41 बाजारों के बारे में जानकारी दी गई है।

यह सर्वेक्षण विदेशों में कारोबार करने को लेकर स्वीडिश कंपनियों के अनुभव और दृष्टिकोण को सामने रखता है। इसका उद्देश्य प्रमुख स्वीडिश निर्यात बाजारों में आर्थिक प्रदर्शन, कारोबारी संभावनाओं और कामकाज की परिस्थितियों की तुलना के लिए एक आधार उपलब्ध कराना है।

सर्वेक्षण में कंपनियों के सामने आने वाली चुनौतियों के साथ-साथ नए बाजारों में प्रवेश और मौजूदा बाजारों में विस्तार के अवसरों को भी रेखांकित किया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।