राजनीति

बीजेपी नेता तरुण चुघ ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीजेपी नेता तरुण चुघ ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

सितंबर 26, नई दिल्ली: बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में ड्रग्स, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तरुण चुघ ने भवन निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए रखे गए फंड के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए निर्धारित राशि का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की रोक और केंद्र की आपत्तियों के बावजूद नियमों की अनदेखी करना मजदूरों के हितों के साथ खिलवाड़ है।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।