विदेश

बिजी शेड्यूल के बीच परिवार संग श्रीलंका रवाना हुए अल्लू अर्जुन, समंदर पार मनाएंगे बेटी अरहा का बर्थडे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिजी शेड्यूल के बीच परिवार संग श्रीलंका रवाना हुए अल्लू अर्जुन, समंदर पार मनाएंगे बेटी अरहा का बर्थडे

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की छवि एक फैमली मैन की भी है. लाखों दिलों पर राज करने वाले अल्लू अर्जुन अपने परिवार के काफी करीब हैं.

अपने काम में बेहद बिजी होने के बावजूद अक्सर ही वो परिवार के लिए टाइम निकालकर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं. एक बार फिर से बिजी शेड्यूल के बीच वो परिवार संग श्रीलंका रवाना हो चुके हैं.

भारत से बाहर एक्टर समंदर के पार दूसरे देश में अपनी बेटी अरहा का जन्मदिन मनाएंगे.

परिवार संग श्रीलंका रवाना हुए अल्लू अर्जुन

सूत्रों से प्रपात जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ श्रीलंका रवाना होने वाले थे और अब वो भारत से श्रीलंका के लिए उड़ान भी भर चुके हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में एक्टर को अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी, बेटी अरहा और बेटे अल्लू अयान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

श्रीलंका में मनाएंगे बेटी अरहा का 10वां जन्मदिन

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्मों के काम को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं.

हालांकि अपनी लाडली अरहा के लिए उन्होंने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाला और भारत से बाहर रवाना हो चुके हैं. हर बार की तरह इस बार भी वो बेटी के बर्थडे को खास और यादगार बनाएंगे.

श्रीलंका में एक्टर कल यानी 21 नवंबर को अरहा का 10वां जन्मदिन परिवार संग मनाएंगे.

दो बच्चों के पिता हैं आलू अर्जुन

44 साल के अल्लू अर्जुन ने साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से ब्याह रचाया था. इसके बाद कपल ने दो बच्चों का वेलकम किया. अरहा के अलावा उनका एक बेटा अल्लू अयान भी है.

जहां अरहा कल 10 साल की होने वाली हैं तो वहीं अयान की उम्र 12 साल है.

अब 1000 करोड़ी 'राका' में आएंगे नजर

'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों से न सिर्फ पूरे भारत में बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हुए अल्लू अर्जुन इन दिनों फिल्म 'राका' पर काम कर रहे हैं, जिसके डायरेक

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अल्लू अर्जुन, दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता, अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस बार वे परिवार के साथ श्रीलंका की यात्रा पर गए और अपनी बेटी अरहा का जन्मदिन मनाया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि एक प्रसिद्ध सेलिब्रिटी अपने निजी जीवन को भी महत्व देता है, जिससे प्रशंसकों को प्रेरणा मिलती है। जनता के लिए यह संदेश है कि व्यस्त जीवन में भी परिवार के साथ समय बिताना संभव और आवश्यक है, जिससे समाज में परिवारिक मूल्यों को बल मिलता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।