बीकानेर में 171 टेबलों पर होगी मतगणना, 20 नवंबर को आएंगे पंचायत चुनाव के नतीजे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
15 कक्षों में 171 टेबलों पर मतगणना के लिए कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कर दलों का आवंटन किया गया।
बीकानेर,18 नवंबर । पंचायती राज आम चुनाव-2026 की मतगणना की तैयारियों के तहत बुधवार को नियुक्त कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन की मौजूदगी में एनआईसी कॉन्फ्रेंस रूम में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी।
इसके लिए 15 कक्षों में कुल 171 टेबलें निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक मतगणना दल में एक गणना पर्यवेक्षक और दो गणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही रिजर्व दलों का गठन भी किया गया है।उल्लेखनीय है कि बीकानेर जिले में जिला परिषद के 41 और 15 पंचायत समितियों के 263 सदस्यों के निर्वाचन के लिए चार चरणों में मतदान कराया गया था।
अब मतगणना के साथ ही चुनाव परिणाम सामने आएंगे।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बीकानेर में पंचायत चुनाव की मतगणना 171 टेबलों पर 20 नवंबर को होगी। यह चुनाव 2026 के पंचायती राज आम चुनाव का हिस्सा है, जिसमें 15 कक्षों में कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कर दलों का आवंटन किया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मतगणना का सही और पारदर्शी ढंग से होना चुनाव की विश्वसनीयता के लिए अनिवार्य है। यदि मतगणना सुचारू रूप से होती है तो मतदाता विश्वास बढ़ेगा और चुनाव परिणामों पर विवाद कम होंगे। इसके अलावा, समय पर परिणाम आने से पंचायतों में नयी नीतियाँ जल्दी लागू हो सकेंगी, जिससे स्थानीय विक