राज्य

बीकानेर में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर संगोष्ठी आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीकानेर में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर संगोष्ठी आयोजित

बीकाने, 20 नवम्बर | विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में संगोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और विद्यार्थियों ने एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक उपयोग से होने वाले खतरों और इसकी रोकथाम पर विचार रखे।

विभागाध्यक्ष डॉ. तरुणा स्वामी ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनियंत्रित उपयोग सूक्ष्मजीवों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है, जिससे सामान्य संक्रमणों का उपचार भी कठिन हो सकता है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ही किया जाना चाहिए।

संगोष्ठी के दौरान प्रतीकात्मक रूप से नीले गुब्बारे छोड़कर जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत प्रतिभागियों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. अंजली गुप्ता, डॉ. दीप शिखर, डॉ. रविकांत सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) वह स्थिति है जब जीवाणु एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है। यह संगोष्ठी बीकानेर में इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित की गई, ताकि डॉक्टर, फार्मासिस्ट और छात्र मिलकर समाधान पर चर्चा कर सकें। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि एएमआर विश्व स्तर पर रोगों के उपचार को खतरे में डाल रहा है, जिससे मृत्यु दर बढ़ सकती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि अगर एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक उपयोग रोका जाए तो संक्रमणों का इलाज आसान और

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।