राज्य

बीकानेर में NCC कैडेट्स की घुड़सवार रैली, दिया नशामुक्ति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीकानेर में NCC कैडेट्स की घुड़सवार रैली, दिया नशामुक्ति

बीकानेर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत NCC कैडेट्स ने घुड़सवार जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पोस्टर और हस्तनिर्मित तख्तियों के जरिए कैडेट्स ने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने की अपील की।

बीकानेर, 02 अक्टूबर। नशे और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 1 (राज) R&V स्क्वाड्रन NCC, बीकानेर की ओर से ‘नशा मुक्त भारत अभियान हॉर्स माउंटेड अवेयरनेस रैली’ आयोजित की गई। घुड़सवार जागरूकता रैली के माध्यम से NCC कैडेट्स ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

जागरूकता रैली का आयोजन राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज (RAJUVAS) के समीप स्थित दुर्गादास सर्किल से किया गया। रैली ने बीकानेर शहर की प्रमुख सड़कों के साथ जयपुर रोड और जैसलमेर रोड के महत्वपूर्ण मार्गों को कवर किया। घोड़ों पर सवार NCC कर्मियों और कैडेट्स की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नशामुक्ति का संदेश शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाया।

अभियान में 1 अधिकारी, 1 एसोसिएट NCC ऑफिसर (ANO), 5 PI स्टाफ, 4 सिविलियन स्टाफ और 64 NCC कैडेट्स ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में युवा शक्ति की भूमिका को भी सामने रखा।

रैली के दौरान NCC कैडेट्स ने पोस्टर और हाथ से तैयार की गई जागरूकता तख्तियां प्रदर्शित कीं। इनके माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने, मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को समझने और नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।

घुड़सवार रैली ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित करते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।