बीकानेर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, जिले में बनाए गए 1,662 बूथ
बीकानेर, 22 नवंबर। जिले में रविवार को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुक्ता प्रसाद नगर में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने आमजन और समाजसेवियों से अपील की कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए।
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अभियान की सघन मॉनिटरिंग करने और निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिले में अभियान के तहत 4 लाख 29 हजार 261 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके लिए जिलेभर में 1,662 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 332 बूथ सुपरवाइजर, 59 ट्रांजिट टीमें और 67 मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्लम बस्तियों, ढाणियों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बीकानेर में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई, जहाँ विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को पोलियो की दो बूंदें दीं। यह अभियान 1,662 बूथों में चलाया गया, जिसका उद्देश्य पोलियो को समाप्त करना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि पोलियो अभी भी कुछ क्षेत्रों में प्रचलित है और पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है; इसलिए नियमित टीकाकरण अनिवार्य है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है—बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी, स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत होगी, और अंतत