राजनीति

बीकानेर: पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीकानेर: पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने गुरुवार को बीकानेर संभाग स्थित भाजपा कार्यालय में देहात भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेकर पंचायत चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने और प्रधान एवं जिला प्रमुख के पदों पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को निर्वाचित करवाने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया। चूरू जिला परिषद के टिकट वितरण को लेकर उन्होंने परिवारवाद के मुद्दे पर भी पार्टी का पक्ष रखा।

बीकानेर,22अक्टूबर। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने बीकानेर में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

वहीं, मीडिया से बातचीत में संजय भाटिया ने दावा किया कि भाजपा पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने बीकानेर संभाग स्थित भाजपा कार्यालय में देहात भाजपा कोर कमेटी की बैठक ली।

बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों और संगठन की गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया गया। संजय भाटिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने और प्रधान एवं जिला प्रमुख के पदों पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को निर्वाचित करवाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकार जनता के हित में काम कर रही हैं। विशेष रूप से किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भाटिया ने विश्वास जताया कि सरकार के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर जनता पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।

वहीं, चूरू जिला परिषद के टिकट वितरण को लेकर पूछे गए सवाल पर भी संजय भाटिया ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद की नीति के खिलाफ है। पंचायत चुनाव में टिकट वितरण और संगठन की रणनीति को लेकर उनके इस बयान को भी राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

BYTE — संजय भाटिया, राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।