राजनीति

बीकानेर में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, बूथों पर उमड़े मतदाता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीकानेर में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, बूथों पर उमड़े मतदाता

बीकानेर में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, बूथों पर दिखा उत्साह

बीकानेर, 22 अक्टूबर। जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़ और रुणिया पंचायत समितियों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

पहले चरण में पंचायत समिति के 60 सदस्यों और जिला परिषद के 8 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। जिले की 112 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 319 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। प्रत्येक मतदान दल में पांच कार्मिक तैनात किए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

इन चुनावों में क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक चेहरों की भूमिका और चुनावी मुकाबले पर भी लोगों की नजरें टिकी हैं। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा चर्चा में है। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान और बेटे गौरव चौहान भी चुनाव मैदान में हैं। दोनों पूर्व में प्रधान रह चुके हैं। ऐसे में चुनाव परिणामों को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मतदान के दौरान ग्रामीण मतदाता स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी अपनी प्राथमिकताओं को भी सामने रख रहे हैं। महिला मतदाताओं के लिए बिजली आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाएं प्रमुख मुद्दे हैं। वहीं, पुरुष मतदाता मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, अकाल की स्थिति को देखते हुए राहत कार्य करवाने और गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीण मतदाताओं का कहना है कि पंचायत स्तर पर स्थानीय समस्याओं का समाधान और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल मतदान प्रक्रिया जारी है और प्रशासन की निगरानी में चुनाव संपन्न कराने की तैयारियां की गई हैं। अब सभी की नजरें मतदान प्रक्रिया पूरी होने और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

बाइट - अनुराग पुरोहित, मतदाता बाइट - अणची देवी, मतदाता

बाइट - विमला सोनी, मतदाता

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बीकानेर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है, जहाँ खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़ और रुणिया पंचायतों के बूथों पर मतदाता उमड़ रहे हैं। यह विषय स्थानीय लोकतंत्र की कार्यवाही और ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी भागीदारी को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि ग्रामीण इलाकों में मतदाता जागरूकता बढ़ रही है और चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हो रही है। इसका असर आम जनता पर यह हो सकता है कि चुनावी परिणामों से नीतिगत निर्णय प्रभावित होंगे, जिससे ग्रामीण विकास योजनाओं और सा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।