राज्य

बीकानेर रेल मंडल में स्वच्छता का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीकानेर रेल मंडल में स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत बीकानेर मंडल में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान चलाया गया। अधिकारियों, रेलकर्मियों और संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

बीकानेर, 1 अक्टूबर। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत गुरुवार को बीकानेर मंडल में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने किया।

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने सड़क मार्ग और आसपास के क्षेत्र में अधिकारियों, रेलकर्मियों तथा संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों ने सामूहिक श्रमदान किया। अभियान के दौरान क्षेत्र में बिखरे कचरे और अनावश्यक सामग्री को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया।

डीआरएम गौरव गोविल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से रेलवे परिसरों और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की।

अभियान के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। रेलकर्मियों और स्वयंसेवकों ने स्टेशन परिसर, आसपास के क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

रेलवे प्रशासन की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के दौरान यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ रेलवे परिसरों को साफ रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।