राज्य

बीकानेर में रेलवे साइक्लिंग चैंपियनशिप का आगाज, 9 टीमें दिखा रहीं दमखम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीकानेर में रेलवे साइक्लिंग चैंपियनशिप का आगाज, 9 टीमें दिखा रहीं दमखम

बीकानेर के नाल में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं, पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पदक जीते।

बीकानेर 20 नवंबर । बीकानेर के नाल में गुरुवार को 63वीं अखिल भारतीय रेलवे रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की नौ टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता के 40 किलोमीटर रोड टाइम ट्रायल में नॉर्दर्न रेलवे के विश्वजीत सिंह प्रथम, एनएफआर के मनजीत कुमार द्वितीय और नॉर्दर्न रेलवे के नीरज तृतीय रहे।

वहीं 30 किलोमीटर स्पर्धा में साउथ वेस्टर्न रेलवे की सौम्या, वैष्णवी गबाने और कावेरी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 किलोमीटर क्राइटेरियम स्पर्धा में नॉर्दर्न रेलवे के नमन कपिल प्रथम, एनडब्ल्यूआर के मुकेश कस्वां द्वितीय और साउथ वेस्टर्न रेलवे के सचिन देसाई तृतीय रहे।उद्घाटन अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौधरी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बीकानेर के नाल में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का आरम्भ हुआ, जिसमें भारतीय रेलवे की नौ टीमें भाग ले रही हैं। यह आयोजन रेलवे कर्मियों के बीच खेल कौशल को बढ़ावा देने और टीम भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। चूँकि यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता है, इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने की संभावना है, जिससे रेलवे विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आम जनता के लिए यह स्थानीय स्तर पर खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, युवाओं को प्रेरित करेगा और क्षेत्र में खेल पर्यटन एवं आर्थिक गतिवि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।