अपराध

बिकरू-कांड के बलिदानी दरोगा की याद में समाजसेवा का संकल्प:प्रतापगढ़ के सुरेंद्र ने आपदा पीड़ितों की मदद की, पुलिस चौकी निर्माण में भी दिया सहयोग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिकरू-कांड के बलिदानी दरोगा की याद में समाजसेवा का संकल्प:प्रतापगढ़ के सुरेंद्र ने आपदा पीड़ितों की मदद की, पुलिस चौकी निर्माण में भी दिया सहयोग

प्रतापगढ़ के मानधाता क्षेत्र के पूरेलाल अचीतपुर निवासी समाजसेवी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बिकरू कांड में वीरगति को प्राप्त हुए दरोगा अनूप सिंह की स्मृति में समाजसेवा को अपना संकल्प बनाया है। वे जरूरतमंद परिवारों की मदद से लेकर सार्वजनिक सुविधाओं के विकास तक लगातार सामाजिक कार्य कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने आपदा में मकान गंवाने वाले परिवारों को आर्थिक और जरूरी सामग्री की मदद दी। इसके अलावा अनूप सिंह की स्मृति में बन रही पुलिस चौकी के निर्माण में भी महत्वपूर्ण सहयोग किया। सुरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करके दी जा सकती है।

इसी सोच के तहत उन्होंने हाल में दैवीय आपदा या अन्य कारणों से मकान गिरने से प्रभावित परिवारों की मदद की। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और मकान के पुनर्निर्माण व गुजर-बसर के लिए आर्थिक और भौतिक सहायता उपलब्ध कराई। बलिदानी की स्मृति में बन रही पुलिस चौकी में सहयोग सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अमर बलिदानी दरोगा अनूप सिंह की स्मृति में बन रही पुलिस चौकी के निर्माण कार्य में भी सहयोग किया है।

इसके साथ ही क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई अन्य कार्य कराए गए हैं। अवधनाथधाम पर्वतपुर में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगवाया गया। वहीं, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महड़ौर धाम (उड़ी का डीह) परिसर का सौंदर्यीकरण और रंग-रोगन कराया गया।

151 स्ट्रीट लाइटें लगवाईं, ठंड में बांटे कंबल ग्रामीणों की सुविधा और रात के समय हादसों की आशंका कम करने के लिए क्षेत्र में 151 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद परिवारों को कंबल बांटने के साथ ही गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में भी आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बलिदानी की स्मृति को समाजसेवा के कार्यों से जोड़ने की पहल से क्षेत्र के अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों के लिए आगे आने की प्रेरणा मिल रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

प्रतापगढ़ के सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बिकरू कांड में वीरगति को प्राप्त दरोगा अनूप सिंह की याद में समाजसेवा को अपना संकल्प बनाया। उनकी कार्यवाही हमें दिखाती है कि हिंसा के बाद भी हम मिलकर समाज को सुधार सकते हैं। जब आपदा में परिवारों को आर्थिक और सामग्री सहायता मिले, तो यह न केवल तात्कालिक राहत देता है, बल्कि एकजुटता और सहानुभूति का संदेश भी देता है। हम सभी को प्रेरित करता है कि कठिन समय में सहारा बनें और समाज को एक बेहतर दिशा दें।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।