अपराध

ई-बिल के प्रोत्साहन के साथ पर्यावरण संरक्षण की पहल, कुल 7 हजार 263 पौधे लगाने का लक्ष्य

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ई-बिल के प्रोत्साहन के साथ पर्यावरण संरक्षण की पहल, कुल 7 हजार 263 पौधे लगाने का लक्ष्य

ई-बिल के प्रोत्साहन के साथ पर्यावरण संरक्षण की पहल, आदित्यपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल की पहल, ई-बिल के लिए 7 हजार 263 उपभोक्ताओं की सहमति मिलने पर इतने ही पौधे लगाने के प्रस्ताव पर सहमति, लगाए जाएंगे मौलसरी, जामुन, महोगनी, अर्जुन, गुलमोहर और जारुल के पौधे।

Short Headline: ई-बिल के प्रोत्साहन के साथ पर्यावरण संरक्षण की पहल, कुल 7 हजार 263 पौधे लगाने का लक्ष्य

टाटा स्टील पहल, सरायकेला-खरसावां, अनूप

ई-बिल के प्रोत्साहन के साथ पर्यावरण संरक्षण की पहल

डिजिटल बदलाव के साथ हरित क्षेत्र के विस्तार

आदित्यपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल की पहल

कुल 7 हजार 263 पौधे लगाने का लक्ष्य

एंकर डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से टाटा स्टील UISL ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। ई-बिल सुविधा के लिए 7 हजार 263 उपभोक्ताओं की सहमति मिलने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित इस पहल के तहत बड़े पैमाने पर पौधे लगाने की योजना बनाई गई है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01 सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में टाटा स्टील UISL ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। ई-बिल के लिए 7 हजार 263 उपभोक्ताओं की सहमति मिलने पर इतने ही पौधे लगाने का प्रस्ताव पर सहमति बनी है। संस्थान के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर ने बताया कि फिलहाल करीब 3 हजार पौधे लगाने की योजना है।

बाइट- अतुल कुमार भटनागर, प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील UISL

वीओ 02 अभियान के तहत मौलसरी, जामुन, महोगनी, अर्जुन, गुलमोहर और जारुल सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इससे हरित क्षेत्र और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी और जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने इसे औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

बाइट- मनोज स्वर्गियारी, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां

बाइट- प्रेम रंजन, क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा

वीओ 03 ई-बिल के इस्तेमाल से अगले 10 वर्षों में करीब 120 पेड़ों के संरक्षण, 3 लाख लीटर पानी की बचत और 12 लाख कागज की शीटों की खपत कम होने के साथ 2 हजार 600 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है। आदित्यपुर नगर आयुक्त एजाज अनवर ने इस पहल की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कदम बताया।

बाइट- एजाज अनवर, नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम

अंतिम वीओ ई-बिल के इस्तेमाल से कागज की खपत कम करने और पौधारोपण से हरित क्षेत्र बढ़ाने की यह पहल डिजिटल सुविधाओं और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के बीच बेहतर तालमेल का प्रयास है। टाटा स्टील UISL का यह अभियान औद्योगिक विकास के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है।

सरायकेला-खरसावां से अनूप मिश्रा की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।