राज्य

बिलासपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिलासपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

बिलासपुर, 8 अक्टूबर 2026

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम बिगड़ने के बाद आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो साढ़ू भाई शामिल हैं। दोनों बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे थे, तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।वहीं, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े एक किसान जागेश्वर जगत पर भी आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।