खेल

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम

अगर आप अपने परिवार का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं, तो टर्म इंश्योरेंस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

पिछले कुछ समय से भारत में अब ज्यादा से ज्यादा लोग इस तरह का बीमा लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

बड़ी बात यह है कि अब सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि अमीर परिवार और युवा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) भी बड़े लाइफ कवर वाले टर्म प्लान खरीद रहे हैं.

पॉलिसीबाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2023 के मुकाबले HNI ग्राहकों के बीच टर्म इंश्योरेंस की बुकिंग दोगुनी हो गई है. वहीं, इन ग्राहकों का औसत बीमा कवर भी 30% बढ़ा है.

इससे यह साफ जाहिर होता है कि अब लोग मैच्योरिटी पर पैसा वापस पाने के बजाय अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.

क्या होता है टर्म इंश्योरेंस?

टर्म इंश्योरेंस एक निश्चित अवधि का जीवन बीमा होता है.

अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा कंपनी उसके नॉमिनी को तय रकम देती है. इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलता है.

युवा ग्राहक बढ़ा रहे हैं टर्म इंश्योरेंस की मांग

पॉलिसीबाजार के मुताबिक, 35 साल से कम उम्र के ग्राहक हाई नेटवर्थ टर्म इंश्योरेंस खरीदने वालों में करीब 50% हिस्सेदारी रखटे हैं.

यानि अब कम उम्र के अमीर युवा भी अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़े बीमा कवर प्राथमिकता दे रहे हैं.

यह पुरानी धारणा से अलग है कि ज्यादा रकम वाला लाइफ इंश्योरेंस आमतौर पर अधिक उम्र के लोग खरीदते हैं.

वहीं, साल 2025 में HNI टर्म इंश्योरेंस खरीदने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 18% रही, जबकि पुरुषों की हिस्सेदारी 82% थी.

25 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर

आंकड़ों के मुताबिक, 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के सम एश्योर्ड वाली टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियों में 25% की बढ़ोतरी हुई है. करीब 5% HNI ग्राहक 5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का कवर लेते हैं.

वहीं

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।