अपराध

बिना अनुमति आरा मशीन का स्थान परिवर्तन, दो के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिना अनुमति आरा मशीन का स्थान परिवर्तन, दो के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज

भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बिना अनुमति आरा मशीन का स्थान परिवर्तन किए जाने के मामले में वन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।

वनमंडलाधिकारी श्री लोकप्रिय भारती एवं परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में मो. शादाब अंसारी एवं नजमा के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 32959/4, दिनांक 27 अगस्त 2026 को पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्रवाई SDO महोदय श्री वीरेंद्र सिंह के समक्ष की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित आरा मशीन को सील-बंद कर दिया गया। प्रकरण में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।

उक्त कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी उड़न दस्ता भोपाल एवं मंजू मेहरा वनपाल एवं सफिया नावेद वनरक्षक एवं सोनी परी मौके पर उपस्थित थे

🎙️ जनता का संदेश का मत

वन संसाधनों का संरक्षण केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब किसी ने बिना अनुमति आरा मशीन का स्थान बदला, तो न केवल प्रकृति को नुकसान पहुँचा, बल्कि स्थानीय समुदाय के भविष्य को भी खतरा हुआ। हमें हर निर्णय में पर्यावरणीय संतुलन को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ वनों के साथ जी सकें। इस घटना से सीखें कि नियमों का पालन ही स्थायी विकास का आधार है।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।