राजनीति

'बिना सहमति न दें मंजूरी', तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा लेटर, की ये बड़ी मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'बिना सहमति न दें मंजूरी', तमिलनाडु  CM विजय ने PM मोदी को लिखा लेटर, की ये बड़ी मांग

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.

जोसेफ विजय ने शनिवार (7 नवंबर, 2026) को मेकेदातू डैम प्रोजेक्ट के प्रस्ताव के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है.

उन्होंने केंद्र सरकार के अधिकारियों की तरफ से डैम प्रोजेक्ट को लेकर किए गए साइट इंस्पेक्शन पर चिंता जाहिर की है.

सीएम विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि वे कावेरी नदी के को-बेसिन राज्यों की सहमति के बिना इस प्रोजेक्ट को कोई स्टैच्यूरी या प्रशासनिक मंजूरी न दें.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएम विजय ने अपने पत्र में कहा कि केंद्रीय अधिकारियों की तरफ से किए गए साइट निरीक्षण से कावेरी डेल्टा के किसानों की चिंताएं और बढ़ गई हैं.

किसान पहले से ही जल संकट वाले साल (2026-27) में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक तमिलनाडु को उसके हिस्से का पानी आनुपातिक आधार पर भी उपलब्ध कराने से इनकार कर रहा है.

निचले तटवर्ती राज्यों के हक की रक्षा करना जरूरी- CM विजय

CM विजय ने कहा, निचले तटवर्ती राज्यों के अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा करना बेहद जरूरी है.

इसमें पानी की कुल मात्रा के साथ-साथ हर महीने पानी छोड़ने के निर्धारित तरीके का भी संरक्षण शामिल होना चाहिए.

उन्होंने लिखा, मैं यह पत्र आपके निजी ध्यान में एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा लाने के लिए लिख रहा हूं.

यह मुद्दा तमिलनाडु के कावेरी बेसिन में पानी की निरंतर उपलब्धता और कर्नाटक की प्रस्तावित मेकेदातू डैम प्रोजेक्ट से जुड़े हालिया घटनाक्रमों को लेकर हमारे किसान समुदाय में बढ़ती चिंताओं से जुड़ा है.

STORY | Mekedatu: TN CM writes to PM Modi; expresses concern over site inspection by union govt officials Expressing concern over alleged site inspection by union government officials in connection with the Mekedatu dam proposal, Chief Minister C Joseph Vijay on Saturday urge

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।