राज्य

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह 8 अक्टूबर को, 12 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह 8 अक्टूबर को, 12 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह 8 अक्टूबर को, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 12 विद्यार्थियों को देंगे गोल्ड मेडल, 387 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी डिग्री।

Short Headline: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह 8 अक्टूबर को, 12 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

05 अक्टूबर, रांची: रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

दीक्षांत समारोह में कृषि, बागवानी, कृषि अभियंत्रण, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन, वानिकी, मात्स्यिकी विज्ञान और दुग्ध प्रौद्योगिकी के कुल 387 छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें 335 स्नातक, 48 मास्टर्स और 4 शोधार्थी शामिल हैं।

इस अवसर पर 11 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल और एक विद्यार्थी को चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय के 11 महाविद्यालयों के विद्यार्थी समारोह में डिग्री प्राप्त करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न समितियों का गठन किया है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।