बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भीलवाड़ा में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र सरकार 15 दिवसीय जनजातीय गौरव पखवाड़ा और भाजपा सात दिवसीय जनजातीय गौरव सप्ताह आयोजित करेगी।
भीलवाड़ा, 12 नवम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत केंद्र सरकार की ओर से 15 दिवसीय जनजातीय गौरव पखवाड़ा और भारतीय जनता पार्टी की ओर से सात दिवसीय जनजातीय गौरव सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और स्वाभिमान को जन-जन तक पहुंचाना है।
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के साथ जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मात्र 25 वर्ष की उम्र में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनकी 151वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय महापुरुषों के योगदान को याद किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से जनजातीय गौरव दिवस निरंतर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश की आजादी और समाज सुधार में जनजातीय नायकों के अतुलनीय योगदान को उचित सम्मान दिलाना और उनके प्रेरणादायी इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित कराना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा संगठन भी विशेष अभियानों के जरिए जनजातीय बच्चों की शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास को लेकर काम कर रहा है।
सांसद दामोदर अग्रवाल ने आमजन से अपील की कि वे जनजातीय महापुरुषों के जीवन और संघर्ष से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जानें तथा उनके प्रेरणादायी प्रसंगों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं, ताकि राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के योगदान को उचित पहचान मिल सके।
बाइट – दामोदर अग्रवाल, सांसद, भीलवाड़ा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भीलवाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार 15 दिवसीय जनजातीय गौरव पखवाड़ा और भाजपा 7 दिवसीय जनजातीय गौरव सप्ताह आयोजित करेगी। यह विषय जनजातीय पहचान और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने का है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय समुदायों के इतिहास और योगदान को मान्यता देती है, तथा सामाजिक समावेश और समानता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि जनजातीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ेगी, सांस्