Birthday Special: 38 साल के हुए विराट कोहली, देखें उनके 38 रिकार्ड्स
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आज 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं.
कोहली ने जन्मदिन से एक दिन पहले ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रनों की शानदार पारी खेली.
स्टेडियम में दर्शकों ने विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, शोर मचाया तो कोहली ने भी उनका धन्यवाद किया. यहां हम विराट कोहली के 38 आंकड़े/रिकार्ड्स के बारे में बता रहे हैं.
विराट कोहली ने 2006-07 में दिल्ली के लिए अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में नौ इनिंग्स में 257 रन बनाए, इसमें एक हाफ सेंचुरी थी. उनका बेस्ट स्कोर 90 का था.
दिल्ली के लिए अपने पहले विजय हजारे ट्रॉफी सीजन (2008-09) में विराट कोहली ने 7 पारियों में 89.00 के एवरेज से 534 रन बनाए थे, जिसमे 4 शतक थे. वह सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थें.
अपने पहले इंटर स्टेट T20 टूर्नामेंट (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) सीजन में पांच इनिंग्स में 35.80 के एवरेज से एक फिफ्टी के साथ 179 रन बनाए.
2008 के U19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 235 रन बनाए, जिसमें एक सेंचुरी शामिल रही.
विराट उस टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.
टेस्ट और ODI में भारत के लिए यूथ लेवल पर कोहली ने 1910 रन बनाए हैं, जिसमे खेली 44 पारियो में 4 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं.
इसमें भारत के लिए 12 यूथ टेस्ट में तीन सेंचुरी और छह फिफ्टी के साथ 932 रन और 28 यूथ ODI में एक सेंचुरी और छह फिफ्टी के साथ 978 रन शामिल हैं.
भारतीय कप्तान के तौर पर 7 डबल सेंचुरी.
इतिहास में किसी टेस्ट कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा.
विराट कोहली ने बतौर कप्तान 68 टेस्ट में 5864 रन बनाए. इसमें 20 शतक और 18 अर्धशतक हैं. टेस्ट में किसी कप्तान द्वारा बनाए गए चौथे सबसे ज्यादा.
विराट कोहली ने बतौर टेस्ट कप्तान घर पर खेली 11 में से 11 सीरीज जीती.
बतौर कप्तान विराट कोहली का बैटिंग एवरेज 70.02: का रहा.
उन्होंने 30 टेस्ट में 2,871 रन बनाए, जिसमें 46 इनिंग में 10 शतक और छह फिफ्टी शामिल हैं.
SENA कंडीशन में विराट कोहली ने 12 शतक लगाए. सचिन (17) के बाद वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय.
बतौर टेस्ट कप्तान कोहली ने 68 टेस्ट जीत
📡 स्रोत: ABP Live Khel