बिसलेरी बोली- हमारा पानी सुरक्षित, 6 में 5 सैंपल पास:FSSAI का दावा- कंपनी के पानी में कैंसरकारी तत्व, केस चलेगा; सभी ब्रांड्स की जांच होगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिसलेरी इंटरनेशनल ने अपने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को सुरक्षित बताते हुए सफाई दी है। कंपनी का दावा है कि गोवा प्लांट से लिए गए 6 सैंपल में से 5 शुरुआती जांच में पास हुए थे। छठे सैंपल की दोबारा जांच में भी ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली। वहीं, FSSAI ने कंपनी के पानी के सैंपल को असुरक्षित घोषित किया है।
नियामक के मुताबिक, शुरुआती जांच में ब्रोमेट तय सीमा से ज्यादा मिला था। दोबारा जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) भी पाए गए। इन्हें कैंसरकारी रसायनों के समूह में शामिल किया जाता है। FSSAI ने इसी मामले में कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। इस कार्रवाई के बाद अब सभी कंपनियों के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के सैंपल की जांच होगी।
एक सरकारी सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। 14 महीने पुराने मामले में हुई कार्रवाई बिसलेरी के मुताबिक, मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है। 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने प्लांट से पानी के 6 सैंपल लिए थे। शुरुआती जांच में 5 सैंपल तय मानकों पर खरे उतरे, जबकि छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली।
इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। कंपनी ने 22 नवंबर 2025 को जांच के खिलाफ अपील की। इसके बाद FSSAI ने सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा। बिसलेरी के मुताबिक, इस लैब ने ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर पाई, लेकिन PAHs की मौजूदगी भी बताई। दूसरी लैब में भी कराई थी जांच बिसलेरी ने कहा कि दोनों जांचों के नतीजों में अंतर को देखते हुए उसने उसी सैंपल की जांच FSSAI से मान्यता प्राप्त एक अन्य लैब में कराई।
इस जांच में भी ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली। कंपनी ने 2 फरवरी 2026 को इस जांच की रिपोर्ट FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंप दी थी। बिसलेरी के मुताबिक, इसके बाद उसे कोई जवाब नहीं मिला और उसने समझा कि मामला बंद हो गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसे अब तक ईमेल या हार्ड कॉपी में कोई नोटिस नहीं मिला और वह FSSAI की वेबसाइट पर भी संबंधित नोटिस नहीं ढूंढ पाई।
दावा- दूसरी लैब जांच में ब्रोमेट तय सीमा के भीतर मिली बिसलेरी ने कहा कि दोनों जांचों के नतीजों में अंतर को देखते हुए उसने उसी सैंपल की जांच FSSAI से मंजूर एक अन्य लैब में
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar