बिसलेरी कैसे बना बड़ा ब्रांड? 4 लाख में खरीदी गई कंपनी, आज है अरबों की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मिनरल वॉटर का नाम आते ही मन में सबसे पहले Bisleri का ख्याल आता है.
आज के समय में भी जब लोग दुकान पर पानी की बोतल लेने जाते हैं, तो ब्रांड चाहे जो भी हो अकसर यही कहते नजर आते हैं कि 'Bisleri होगी क्या?'
सैंपल टेस्ट में दो बार फेल होने के बाद इन दिनों कंपनी का नाम खूब उछल रहा है.
FSSAI ने इसके गोवा प्लांट से लिए गए पानी के एक सैंपल में तय मानक से अधिक ब्रोमेट सहित अन्य हानिकारक तत्व (PAHs) होने की बात कही. साथ ही कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को भी मंजूरी दे दी.
इस पर सफाई देते हुए कंपनी ने कह दिया है कि थर्ड-पार्टी लैब टेस्ट में सैंपल पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है और कंपनी नियमों के तहत रेगुलेटरी को पूरा सहयोग कर रही है.
जो ब्रांड इन दिनों इतनी सुर्खियां बटोर रहा है, जो देश के घर-घर में अपनी पहचान बना चुका है, क्या आपने कभी सोचा है कि उसकी शुरुआत कहां से और कैसे हुई होगी? आइए आपको यह दिलचस्प कहानी बताते हैं.
1851 में हुई थी शुरुआत
बिस्लेरी की शुरुआत 1851 में इटली के एक व्यवसायी, केमिस्ट और आविष्कारक सिग्नर फेलिस बिस्लेरी (Signor Felice Bisleri) ने की थी.
उन्होंने पहले जड़ी-बूटियों, सिनकोना और आयरन साल्ट से बने एक ऐसा टॉनिक बनाया था, जिसे शराब के दुष्प्रभावों और मलेरिया के इलाज के लिए बेचा जाता था. फेलिस के फैमिली डॉक्टर और उनके करीबी दोस्त डॉ. सेसारे रॉसी (Dr.
Rossi) फेलिस की मृत्यु के बाद कंपनी के मालिक बन गए.
कंपनी का मालिक बनने के बाद डॉ.
सेसारे रॉसी ने बिस्लेरी को इटली में एक बॉटल्ड मिनरल वॉटर ब्रांड के रूप में डेवलप किया.
फिर उन्होंने भारत का रुख किया, जहां उनकी मुलाकात भारतीय वकील खुशरू संतुक (Khushroo Suntook) से हुई. भारत में उन्होंने मुंबई के ठाणे में इसका पहला बॉटलिंग प्लांट लगाया.
पहले लोगों को यह कुछ रास नहीं आया क्योंकि उस दौर में पीने के पानी की कोई कमी थी ही नहीं और न ही बोतलबंद पानी का कोई चलन था.
उस दौरान 5-स्टार होटलों और महंगे रेस्तराओं में ही केवल इसकी बिक्री होती थी. इस वजह से कंपनी को का
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar