मनोरंजन

'बीवी हो तो ऐसी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट, आम्रपाली दुबे और सुपर स्टार विक्रांत सिंह राजपूत आएंगे नजर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'बीवी हो तो ऐसी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट, आम्रपाली दुबे और सुपर स्टार विक्रांत सिंह राजपूत आएंगे नजर

बिग बॉस के घर में अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अब बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाने को तैयार हैं. रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि.

के बैनर से बनी फिल्म बीवी हो तो ऐसी का 1 मिनट 47 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो रिलीज के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है.

एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के ऑफिशियल यूट्यूब समेत अन्य चैनलों पर रिलीज ट्रेलर में आम्रपाली के साथ सुपर स्टार विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी नजर आ रही है.

आम्रपाली और विक्रांत की जोड़ी

ट्रेलर की शुरुआत आम्रपाली दुबे के वकील बनने के सपने से होती है, लेकिन कहानी शादी के बाद रिश्तों की उलझनों और पति-पत्नी के अलग-अलग स्वभाव के बीच पहुंच जाती है.

कहानी में भावनाओं के साथ मनोरंजन का तड़का भी देखने को मिलता है.

खासकर ट्रेलर का क्लाइमेक्स दर्शकों को चौंकाने के साथ मुस्कुराने पर मजबूर करता है. अब असली राज क्या है, इसके लिए फिल्म के प्रीमियर का इंतजार करना होगा.

'राइज एंड फॉल 2' में बड़ा ट्विस्ट, करण पटेल ने अचानक छोड़ा शो, तेज प्रताप यादव भी हुए बाहर

निशांत उज्जवल ने क्या कहा

फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल और लेखक-निर्देशक सोम भूषण हैं.

निर्माता निशांत उज्जवल ने फिल्म को लेकर दावा किया कि यह पारिवारिक मनोरंजन के साथ रिश्तों की एक दिलचस्प कहानी पेश करेगी.

उन्होंने कहा कि ट्रेलर की प्रतिक्रिया से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी है और जल्द ही फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा.

फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी को लेकर कहा कि दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को बेहद सहजता और प्रभावशाली अंदाज में निभाया है.

उनके बीच की केमिस्ट्री फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बनाती है.

निशांत ने कहा कि बीव

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।