मनोरंजन

बीवी को छोड़कर विदेशी महिला से की थी शादी, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में मशहूर थे सईद जाफरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीवी को छोड़कर विदेशी महिला से की थी शादी, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में मशहूर थे सईद जाफरी

सईद जाफरी हिंदी सिनेमा के एक बेहद उम्दा कलाकार हुआ करते थे.

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जादू चलाने वाले सईद जाफरी ने हॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई थी. अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चा में रहे.

उन्होंने अपनी बीवी को छोड़कर विदेशी महिला से शादी रचा ली थी. आइए आज उनकी 11वीं डेथ एनिवर्सरी पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

कभी ऑल इंडिया रेडियो में करते थे काम

सईद जाफरी का जन्म 8 जनवरी 1929 को पंजाब के मलेरकोटला में हुआ था.

एक्टर बनने से पहले उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में काम किया था. वो इंग्लिश अनाउंसर के रूप में काम करते थे. इसके बाद एक्टिंग में आने के लिए उन्होंने थिएटर की तरफ अपने कदम बढ़ाए.

उन्होंने 'यूनिटी थिएटर' नाम के इंग्लिश थिएटर की नींव रखी थी.

इन बॉलीवुड फिल्मों से बनाई पहचान

सईद जाफरी ने हिंदी सिनेमा में अपने एक्टिंग करियर का आगाज साल 1977 में फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' से किया था.

हिंदी सिनेमा में उन्हें पहचान 'चश्मे बद्दूर', 'मासूम', 'राम तेरी गंगा मैली', 'दिल', 'हीना', 'राम लखन' और 'आईना' जैसी फिल्मों से मिली थी.

हॉलीवुड में भी किया काम

सईद ने हॉलीवुड में काम बॉलीवुड में काम करने से पहले ही शुरू कर दिया था. उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'द गुरु' (1969) थी. इसका डायरेक्शन जेम्स आइवरी ने किया था.

सईद जाफरी 'द विल्बी कॉन्स्पिरेसी', 'द मैन हू वुड बी किंग', 'डेथ ऑन द नाइल', 'गांधी', 'द रेजर्स एज', 'इ पैसेज टू इंडिया' और 'द डिसीवर्स' सहित कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे.

बीवी को छोड़कर की थी विदेशी महिला से शादी

एक्टिंग की दुनिया में काम करते हुए सईद की मुलाकात एक्ट्रेस और राइटर मधुर (असली नाम मेहरून्निमा) से हुई थी. बाद में दोनों ने साल 1958 में शादी कर ली थी.

दोनों की तीन बेटियां सकीना, जिया और मीरा हुईं.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सईद जाफरी, जो हिंदी और हॉलीवुड दोनों में मशहूर अभिनेता थे, ने अपनी पत्नी को छोड़कर एक विदेशी महिला से शादी की खबर ने भारतीय समाज में चर्चा पैदा की है। यह विषय व्यक्तिगत जीवन और सांस्कृतिक मूल्यों के टकराव को उजागर करता है, जिससे मीडिया और दर्शकों में बहस हुई। जाफरी की इस निर्णय ने पारिवारिक परंपराओं और अंतरराष्ट्रीय विवाह के प्रति समाज की स्वीकृति पर सवाल उठाए हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि यह भारतीय कलाकारों के निजी विकल्पों के प्रति सहिष्णुता बढ़ा सकता है, साथ ही पारिवारिक मूल्यों पर पुनर्व

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।