बीवी नहीं किन्नर संग आता था मजा! दी 3 तलाक छोड़े 3 बच्चे; फिर महबूबा जोया संग हुआ फरार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
दरअसल, यहां तीन बच्चों का पिता अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को छोड़कर एक किन्नर संग फरार हो गया.
जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पति पर तीन तलाक देने और मारपीट करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं. 3 बच्चे होने के बाद हुआ कांड साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिमलाना रोड निवासी राबिया का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व आर्यपुरी निवासी इस्तिखार बेग के साथ हुआ था.
दोनों के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं.
राबिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी.
पीड़िता के अनुसार, उसके पति इस्तिखार बेग का जोया नाम की किन्नर से शादी से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था. शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना और बातचीत जारी रही. आरोपी पति कई बार जोया किन्नर को घर भी लेकर आता था.
जब राबिया इसका विरोध करती, तो पति उसके साथ बेदर्दी से मारपीट करता था.
मुजफ्फरनगर: तीन बच्चों को छोड़ किन्नर के साथ फरार हुआ पति, पीड़िता ने एसएसपी से मांगी इंसाफ की गुहारमुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों का पिता अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को छोड़कर एक किन्नर संग फरार हो गया। पीड़िता...
pic.twitter.com/OzYz31xuyL — Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) September 10, 2026 BRICS Summit 2026 Full Schedule: आखिर क्या है BRICS का मकसद?
युद्ध से लेकर ऊर्जा संकट तक पर होंगे बड़े फैसले; यहां जानें पूरा शेड्यूल तीन तलाक देकर हुआ फरार पीड़िता ने बताया कि पति इस्तिखार अब जोया किन्नर के साथ फरार हो चुका है और जाने से पहले उसे तीन तलाक दे दिया.
राबिया के पास अपने पति और किन्नर के अफेयर से जुड़े कई वीडियो भी मौजूद हैं, जिन्हें उसने सबूत के तौर पर पुलिस के सामने रखा है.
एसएसपी दफ्तर पहुंची रोती-बिलखती पीड़िता ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा, “पति तो किन्नर के साथ भाग निकला. अब मेरे मासूम बच्चों के भविष्य का क्या होगा? आगे की जिंदगी कैसे कटेगी?
अब एसएसपी साहब ही मुझे और मेरे बच्चों को इंसाफ दिलाएं.” फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है. महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में ही क्यों हुआ?
भगवान श्रीकृष्ण ने चुनी थी भूमि, जानें फैसले के पीछे का गहरा रहस्य
📡 स्रोत: NewsData.io