राजनीति

बीजेपी-अकाली दल गठबंधन के ऐलान पर मनीष तिवारी का बड़ा बयान, 'उन्हें बताना होगा कि...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीजेपी-अकाली दल गठबंधन के ऐलान पर मनीष तिवारी का बड़ा बयान, 'उन्हें बताना होगा कि...'

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

इस बीच पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अकाली दल ने गठबंधन की मंगलवार को हुई घोषणा को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान बीजेपी और अकाली दल से पूछेंगे और उन्हें बताना होगा कि ऐसा क्या बदल गया है कि दोनों पार्टियों ने फिर से हाथ मिला लिया है.

उन्होंने मंगलवार (24 नवंबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में कहा, पंजाब में एक बहुत बड़ा किसानी आंदोलन हुआ.

कोविड महामारी को दरकिनार करके पंजाब के लाखों किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर धरना दिया था, जिसके बाद तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था.

अब पंजाब के किसान बीजेपी और अकाली दल से पूछेंगे कि सत्ता की भूख के चलते दोनों पार्टियां एक बार फिर साथ क्यों आ गई हैं?

BJP और अकाली दल को किसानों को देना होगा जवाब- मनीष

VIDEO | On the BJP-Akali Dal alliance, Congress MP Manish Tewari says, Braving the Covid pandemic, lakhs of farmers from Punjab sat in protest at Delhi's borders, and the three farm laws were eventually repealed.

The farmers of Punjab will now ask the BJP and the Akali Dal what has changed that has brought them together once again, driven by their hunger for power.

The leadership of the Akali Dal and the BJP, and not any other political party, will have to answer this question to the farmers of Punjab...

Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2026

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, इस गठबंधन का जवाब किसी राजनीतिक दल को नहीं, बल्कि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व को प

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।